रायसेन-अशोकनगर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, मुंगावली में तीन घंटे में 6 इंच बारिश

भोपाल

अशोकनगर के मुंगावली में मंगलवार तड़के 3 बजे से 6 बजे तक 6 इंच पानी गिरा। यहां नेशनल हाईवे-346 पर बनी पुलिया के दोनों ओर 400 फीट तक पानी भर गया। पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। घरों में पानी घुस गया है।

मौसम विभाग ने ग्वालियर-जबलपुर समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से अच्छी बारिश हो रही है। खासकर, पश्चिमी मप्र के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में औसत से 5 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मप्र यानी रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में 17 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, पिछले 3 दिन से इन जिलों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर, अशोकनगर, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, मुरैना, नर्मदापुरम, पांढुर्ना, रायसेन, सिवनी और श्योपुर सहित 12 जिलों में दोपहर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    श्योपुर, सीहोर, सागर, मुरैना, रायसेन, विदिशा, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, बालाघाट मंडला, डिंडौरी, भोपाल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, शाजापुर, सतना, छतरपुर टीकमगढ़, नरसिंहपुर व सिवनी जिले में तेज बारिश का अलर्ट है।

    इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर सहित अन्य जिलों में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, 2 ट्रेनें रद्द
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सिवनी में लगातर बारिश से बिठली गेट के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। जिससे छिंदवाड़ा से नैनपुर और नैनपुर से छिंदवाड़ा जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेन रद्द करना पड़ीं।

ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश का दौर जारी रहेगा। 24 घंटे से ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश की उम्मीद है। इंदौर संभाग में रिमझिम बारिश होगी। इसके बाद सिस्टम का असर कम होगा, लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 28 जुलाई से यहां तेज बारिश की उम्मीद है। 29 और 30 जुलाई को उत्तरी मप्र में तेज बारिश हो सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rain

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

17 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

17 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

17 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

17 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

17 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

17 hours ago