पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहनों ने विडियो जारी कर की मदद की अपील ….

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में भारी बारिश से लोग परेशान हैं. कई लोगों के घरों में पानी भर गया है. इससे परेशान होकर स्थानीय महिलाओं ने एक वीडियो बनाया और उसमें ये महिलाएं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद मांगती हुई दिखाई देती हैं. मध्यप्रदेश में बारिश का दौरा जारी है. वही छिंदवाडा जिले में भी रुक रुक तेज बारिश हो रही है. ग्रामीण इलाकों के हाल बेहाल हैं, बारिश लोगो के लिए मुसीबत बनते जा रही है.

    जिले के ग्राम पिपरिया राजगुरु में बारिश महिलाओं के लिए आफत बनकर बरस रही है. परेशान महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को याद कर वीडियो जारी कर अपनी समस्या बताई. इस वीडियो में महिलाएं विश्वकर्मा परिवार की है जो ग्राम राजगुरु पिपरिया की निवासी हैं. दरअसल अमरवाड़ा के राजगुरु पिपरिया में दादाजी धूनी वाले मंदिर और बाजू के घरों में बारिश का पानी भर गया जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विश्वकर्मा परिवार की महिलाओं ने मंदिर और घर में बारिश का पानी भरने का विडियो सोशल मीडिया में अपलोड करते हुए अपनी परेशानी बताई. पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना है कि हर बारिश में घर और मंदिर में पानी भर जाता है. एसडीएम को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का निराकरण नही हुआ है.

शिवराज मामा से मदद मांग रही हैं लाड़ली बहनें

नजदीक के नाले में अतिक्रमण की वजह से बारिश में घर और मंदिर में गंदा पानी भर जाता है. इस बार भी बारिश का पानी भरने से अनाज सहित अन्य सामग्री का नुकसान हुआ है. लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहनों ने विडियो जारी कर अपील की है कि सभी के पक्के मकान बन चुके हैं. लेकिन राजगुरु पिपरिया में अभी तक पक्के मकान नही बन पाए हैं. शिवराज जी यहां भी जल्दी पक्के मकान बनवा दीजिए. बता दें की ये वीडियों महिलाओं ने 21 जुलाई को बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उस दिन ग्राम पिपरिया राजगुरु में बहुत तेज बारिश हुई थी. लोगों के घरों में और उनकी किचिन तक पानी भर गया. जिससे परेशान होकर ही महिलाओं ने वीडियो बनाया और सरकार एवं शासन का ध्यान इस परेशानी की ओर खींचा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

रायगढ़। जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके साथियों के साथ 1.77 करोड़ की ठगी हुई…

6 minutes ago
भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के…

14 minutes ago
प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय…

17 minutes ago
पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों…

37 minutes ago
जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की…

1 hour ago
परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

11 hours ago