CG : हाथी के हमले से दो सागे भाइयों की मौत

जशपुर जिले में हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पाटकर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. बता दें कि जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार तपकरा केग्राम केरसई गांव में शुक्रवार की रात पांच हाथियों का दल पहुंचा. इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर काे ताेड़ दिया और घर में साे रहे दाे सगे भाई काेकड़े (45 वर्ष) और पड़वा पर हमला कर मार डाला. दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसर गया है. मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवाें काे पीएम के लिए भेज दिया है. माैके पर जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय भी माैजूद हैं. वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लाेगाें काे हाथीयाें से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और आस पास के सभी गांवाें में मुनादी करवाया जा रहा है.

See also  CG : सड़क किनारे गूंजी किलकारी! संकट में महिला के लिए फरिश्ता बनी पेट्रोलिंग टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *