छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव : बोरवेल के पास गंदगी, भू-जल स्रोत के दूषित होने का खतरा

गंडई पंडरिया. सावन माह लगते ही गंडई क्षेत्र में अच्छी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण अब नदी, नाले, कुएं और बोर में फिर से पानी आ गया है। कुछ सप्ताह पहले क्षेत्र में पानी की समस्या थी जो लगातार बारिश से अब दूर हो गई है परंतु लगातार बारिश के कारण अब पेयजल के दूषित होने की समस्या सामने आ रही है।

दरअसल नगर पंचायत गंडई द्वारा नगर में जल आपूर्ति के लिए बहुत से जगहों पर बोर करवाया गया है। बोर के आसपास गंदगी व्याप्त है जो बारिश के पानी के साथ रिसकर जमीन के अंदर जाने की आशंका है। अगर बोर के आसपास की गंदगी से होकर बारिश का पानी रिस कर जमीन के अंदर जाता है तो पीने के पानी का दूषित होने का खतरा है। नगर पंचायत गंडई के वार्ड क्रमांक 1 बहेराभाठा में पीएचई द्वारा पानी टंकी का निर्माण करवाया गया है जिसे बीते कुछ सालों पहले निकाय को हैंडओवर कर दिया गया था।

इसी पानी टंकी के आस पास खुद निकाय द्वारा कचरे को कई सालों से डंप किया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण यहां के पानी के दूषित होने का खतरा है। ऐसे ही वार्ड 2 तालाब के पास निकाय के द्वारा बोर खनन करवाया गया है। बोर के आसपास सीसीकरण तो कर दिया गया है परंतु इसी बोर के पास वार्डवासियों द्वारा गोबर को डंप कर दिया गया है। घरों से निकलने वाले कचरे के लिए वार्डवासियों के द्वारा घुरवा निर्माण किया गया है जिसके कारण यहाँ भी बोर के पानी का दूषित होने की संभावना बनी हुई है।

जहां-जहां निकाय का बोर है उसके आसपास को सफाई करवाया जाना आवश्यक है। निकाय के द्वारा नगर में जलापूर्ति के लिए अधिकतर वार्डों में बोर खनन करवाया गया है जो आपस में अटैच है। अर्थात वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 15 तक जितने भी बोर का पानी है। सभी नलों के माध्यम से पूरे वार्ड में सप्लाई की जाती है। ऐसे में किसी भी बोर का पानी अगर दूषित होता है तो इसका असर सभी वार्डों के लोगों के स्वाथ्य पर होगा। नगर पंचायत गंडई के नल जल प्रभारी शिव ठाकुर ने बताया कि बोर के आसपास की गंदगी की सफाई जल्द करवाएंगे। परेशानी नहीं होगी।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

10 hours ago