सागर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने घर में खून से लथपथ मिले मां और दो बेटियों शव, पति से पूछताछ

सागर

मध्य प्रदेश के सागर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मंगलवार की देर रात ट्रिपल मर्डर की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां तीन मंजिला घर में दो मासूम बच्चे और उनकी मां की गला रेतकर नृशंस हत्‍या कर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी है।

नेपाल पैलेस के रहने वाले विशेष पटेल जिला अस्पताल में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। रात 10:50 बजे उन्होंने ससुरालवालों काे फोन पर बताया कि पत्नी वंदना (32), बड़ी बेटी अवंति (8) और छोटी बेटी अन्विका (3) की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।

विशेष पटेल ने पुलिस को बताया, रात करीब 10.30 बजे घर पहुंचा, दरवाजे खुले थे। अंदर देखा तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। पत्नी और बड़ी बेटी की लाश किचन में पड़ी थी। बेडरूम में छोटी बेटी का शव था। तीनों के सिर से खून बह रहा था। ऐसा लग रहा था कि हमलावर ने सिर दीवार में मारे हैं। धारदार हथियार और पेंचकश से वार किए हैं।

देर रात तक पति से पूछताछ

विशेष का छोटा भाई प्रवेश दमोह में रहता है। पिता पीडब्ल्यूडी में थे। उनके रिटायरमेंट के बाद बड़ी रकम मिली थी। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच अनबन चल रही है। विशेष पर कर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस देर रात तक पति विशेष से पूछताछ करती रही।

घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी

तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार और बाकी ऊपर की दो मंजिल पर किराएदार रहते हैं। रात 1 बजे माैके पर पहुंचे आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके ने तफ्तीश की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आईजी का कहना है कि कैसे और किसने हत्या की, यह अभी बताना संभव नहीं। रात 2.30 बजे तक पुलिस अधिकारी मौके पर जांच करते रहे।

नुकीली वस्तु से वार कर हत्या की

पाटन गांव से आए वंदना के भाई चिराग पटेल ने बताया, पिताजी ने दीदी काे मंगलवार दोपहर 2 बजे फोन किया, ताे कॉल रिसीव नहीं हुआ। रात 10:50 बजे जीजा का कॉल आया, तब घटना के बारे में पता चला।

किराएदार बोले- हमें आवाज ही नहीं आई

ऊपर की मंजिल पर किराए से रहने वाले किराएदारों ने बताया कि हम लाेगाें काे किसी के चीखने की आवाज नहीं आई। जब पुलिस आई, तब पता चला कि मकान मालकिन की हत्या हुई है।

वारदात के समय पति जिला अस्पताल में था

वंदना का पति विशेष पटेल जिला अस्पताल सागर में दवा वितरण केंद्र में काम करता है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय वह जिला अस्पताल में ही मौजूद था। मृतक की सास भी साथ रहती है, लेकिन वह इलाज कराने भोपाल गई हैं।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

6 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

11 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

19 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

27 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

47 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

1 hour ago