CG : इलेक्ट्रिक दुकान में बड़ा हादसा, ओपन लिफ्ट में कर्मचारी की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करने वाले लड़के की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में लड़का सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। दुकान में काम करने वाले 15 साल के सुमित केंवट की जान गई है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक विशाल इलेक्ट्रिकल्स का नाम भरत हरियानी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे को लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जिस समय यह हादसा हुआ, तब सुमित उर्फ काजू दुकान के गोदाम के नीचे से 40 फीट ऊपर चौथे माले पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया और लिफ्ट व दीवार से उसका सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान लिफ्ट के नीचे जब खून टपकने लगा, तब दुकान संचालक को इस हादसे की जानकारी हुई।

See also  छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम - अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *