मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा खंडवा के विकास में कोई कमी नहीं रखी जायेगी

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि खंडवा के समग्र विकास के लिये कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं योजनाओं पर सतत निगरानी रखे जाने के लिये भी कहा। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय  खंडवा में स्विमिंग पूल के लोकार्पण कार्यक्रम के समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा शहर में बायपास एवं रिंग रोड के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। इस पर प्राथमिकता के साथ राज्य सरकार से मंजूरी दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक जब देश स्वंतत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब भारत दुनिया का शक्तिशाली राष्ट्र होना चाहिए, इसके लिये काम प्रारंभ कर दिया गया है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार का स्वयं का आवास हो इसके लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे है।

खंडवा नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि शहर में जल संकट को दूर करने के लिये 137 करोड़ रूपये की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि स्विमिंग पूल का निर्माण 7 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कविन्द्र कियावत ने बताया कि स्विमिंग पूल का निर्माण जनभागीदारी से किया गया है।

गौरव दिवस समारोह को किया संबोधित

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने खंडवा के गौरव दिवस समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान पाश्रर्व गायक स्व. किशोर कुमार ने संगीत के क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ गायन से अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। उनकी जयंती को खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने युवाओं आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा को निखारे और खंडवा के नाम को देश दुनिया में गौरवन्वित करे। कार्यक्रम को सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती अमृता यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस मौके पर लोक नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस मौके पर निकाली गई गौरव यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

8 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

8 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

8 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago