CG : छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल में हुआ हादसा, 5 स्टूडेंट्स घायल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पुटपुरा में स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर के चपेट में आने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6वीं की 4 छात्रा और एक छात्र घायल हुआ है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। अच्छी बात यह रही कि घायल बच्चे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा यादव (11) 1.30 बजे लंच की छुट्टी होने के बाद अपने 3 सहेलियों के साथ बैठकर खेल रहे थे। खिड़की-दरवाजे और दीवार में करंट का भी खतरा इस बीच अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया। लगातार पानी गिरने से छत से पानी टपक रहा था। बच्चों ने बताया कि खिड़की, दरवाजे और दीवार में करंट भी आता है। छात्रा को सिर पर 4 से 5 टांके लगे प्राचार्य टीकम थवाईत ने बताया की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है। उसके सिर पर 4 से 5 टांके लगे हैं। पैर में खरोच के निशान है। प्रशासन से की गई थी नए भवन की मांग फिलहाल सभी घायल बच्चे खतरे से बाहर हैं। स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। नए भवन की मांग की गई। लेकिन जिला प्रशासन ने बात नहीं सुनी है। छत पर पानी का भराव होने से कक्षा में पानी टपकता रहता था। हादसे में समर राठौर (11), पूनम राठौर (11), मानवीय यादव (11), राधिका केवट (12) और शिक्षा यादव (11) को चोट आई है।

See also  CG : छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाकर स्कूल से बाहर करने का मामला, परिजनों ने की शिकायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *