मुस्लिम के शक में हत्या का मामला, बढ़ेगी आरोपियों की संख्या

नीमच
नीमच में मुस्लिम समझ कर बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी दिनेश कुशवाह को आज पुलिस अदालत में पेश करेगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया था। आरोपी से भी पूछताछ की गई। अब पुलिस इस मामले में और तथ्य जुटा रही है।

इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में बताया कि रात करीब 12 बजे वह बाहर था, तभी उसे बुजुर्ग संदिग्ध लगा तो उसने मारपीट कर दी। इसी वक्त एक लड़का वहां से जा रहा था, तब दिनेश कुशवाह ने अपना मोबाइल उसे दिया और वीडियो बनाने का कहा। आरोपी ने यह नहीं बताया कि वह लड़का कौन था। इसलिए पुलिस अब उस लड़के को भी खोज रही है जिसका जिक्र आरोपी ने किया है। इसके लिए पुलिस उसे आज रिमांड पर लेने का अदालत में प्रयास करेगी। आरोपी ने अब तक की पूछताछ में बताया कि उसने ही वीडियो वायरल किया था।  इधर एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि घटना के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जिससे यह पता चल सके कि आरोपी के साथ कोई और तो इस घटना में शामिल नहीं था। यदि कोई और शामिल रहा होगा तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।

इधर, छग में राष्टÑपति से सीएम भूपेश बघेल को गोली मारने का आदेश  मांगने वाला अरेस्ट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोली मारने का आदेश दें…छत्तीसगढ़ के सीएम को लेकर एक युवक ने फेसबुक पर खुलेआम यह इजाजत मांगी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम महर्षि गौतम है। 36 साल का महर्षि गौतम पेंड्रा विकास खंड के एक गांव पतगवां का रहने वाला है। गौतम खुद को राष्ट्रीय स्वाभिमान छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष बताता है।

See also  मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *