राजनांदगांव| महाराष्ट्र से शराब आ रहा मालवाहक छुरिया के भोलापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आरोपी चालक मालवाहक मौके पर छोड़कर भाग निकला। पीछा कर रही पुलिस ने मालवाहक से 240 पाव महाराष्ट्र निर्मित शराब जब्त की है।छुरिया पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर भोलापुर चौक में नाकेबंदी की गई थी। जहां महाराष्ट्र की दिशा से एक मालवाहक पहुंचा। जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। लेकिन चेकिंग के दौरान ही चालक ने गाड़ी दौड़ा दी और कुछ ही दूरी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मालवाहक और उसमें रखी 240 पाव शराब जब्त कर ली है।
