दुर्ग। दुर्ग जिले के शिवपारा इलाके में टीवी चैनल बदलने को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष तक बात पहुंच गई और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर डंडे से हमला कर दिया. इस घटना में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 1 शिवपारा में दो दोस्त एक साथ बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी बीच संतोष ने चैनल बदल दिया जिसके बाद राकेश तिवारी ने संतोष से रिमोट मांगा तो उसने देने से मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. दोनों एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे, इस बात से गुस्साए संतोष ने राकेश के सिर पर डंडे से हमला कर दिया. हमले में घायल राकेश बांधा तालाब के पास कुंदरा में पड़ा था, राकेश की बहन को इसकी सूचना पास ही रहने वाले नारायण चंदेल ने दी. जिसके बाद राकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने यूवक की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया. राकेश की बहन सरस्वती शर्मा ने कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी और शिकायत दर्ज कराया कि उसका भाई राकेश तिवारी अपने दोस्त संतोष उर्फ बादशाह ढीमर के घर गया था. अपने घर में ही संतोष ने उसके भाई राकेश को लाठी से मारा है. इस मारपीट की घटना में पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष धीमार उर्फ बादशाह ने राकेश तिवारी उर्फ गोलू पर ताबड़तोड़ सिर पर वार किया, जिससे की राकेश को गंभीर चोटे आई. वहीं मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…