छतरपुर में नन्हे हाथों में बड़ा सा चाकू, थाने पर हमले के वक्त दिखे बच्चे का VIDEO वायरल

 छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार को शहर के कोतवाली पर हुए पथराव के बाद शहर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति चरमरा गई थी। गनीमत यह रही कि छतरपुर के एसपी अगम जैन ने स्थिति को संभाल लिया। इस बीच सोशल मिडिया पर एक 8 साल के मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में 8 साल के बच्चे के सिर पर टोपी और हाथों में एक बड़ा सा चाकू है। यह बच्चा भी मुस्लिम समुदाय की उसी भीड़ में शामिल था जो बुधवार को कोतवाली में प्रदर्शन और पथराव कर रहे थे। सवाल है कि इस मासूम के हाथों में यह बड़ा सा चाकू किसने दिया। बच्चे को लेकर वहां कौन आया था।

वीडियो में बच्चा हाथ में बड़ा सा चाकू लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर उसके परिजन उसे कोतवाली लेकर आए तो उसके हाथ में यह बड़ा सा चाकू किसने और क्यों दिया।पुलिस अब वायरल फोटो में दिखाई दे रहे मासूम और उसके हाथ में बड़ा सा चाकू किसने दिया इस बात का पता लगाने में लग गई है। छतरपुर एसपी अगम जैन भी इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

मासूम से बच्चे के हाथ में बड़ा सा चाकू वाला फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल यह है कि किसी मासूम की हाथों में चाकू देकर कोई क्या साबित करना चाहता था। आखिर इस तरह से बच्चों को आगे कर क्या योजना बनाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय कोतवाली के अंदर जो प्रदर्शन कर रहा था, उसमें बड़ी संख्या में नाबालिग लड़के नशे में थे। साथ ही कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी प्रदर्शन में शामिल थे। पथराव के दौरान एडिशनल एसपी विक्रम सिंह परिहार, कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर एवं दो अन्य सिपाही घायल हुए थे।

पुलिस ने बचाव में अपने पक्ष से भी पत्थरबाजी की। साथ ही हवाई फायरिंग करनी पड़ी तब जाकर प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल किया जा सका। हालांकि गुरुवार को छतरपुर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए हाजी शहजाद अली का आलीशान मकान गिराकर एक सीधा और सपाट संदेश दिया है कि इस तरह की साजिश या लापरवाही या पुलिस के साथ बदतमीजी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस हाथ में चाकू लिए बच्चे की इस वायरल वीडियो की पड़ताल में लगी है और जल्द ही इस मामले में खुलासा करेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले…

1 minute ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के…

3 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 23 जुलाई को कांग्रेस का जंगी धरना रायपुर…

4 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…

9 minutes ago
CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…

10 minutes ago
CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…

15 minutes ago