राजनांदगांव : 40 लाख की लागत से बनने वाला प्रशिक्षण केंद्र 18 माह में भी अधूरा, टेंडर निरस्त…

अंबागढ़ चौकी , जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद की करीब 40 लाख रुपए की राशि से शासकीय उद्यान रोपणी दोरबा में बन रहा कृषक प्रशिक्षण केंद्र भवन 18 महीने बीतने के बाद भी अधूरा है। धीमी गति और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामीण यांत्रिक सेवा (आरईएस) की इस परियोजना का काम राजनांदगांव के ठेकेदार जेडी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया था। उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे आधुनिक खेती व उद्यानिकी की नई तकनीक सिखाकर आय बढ़ाना था, लेकिन 18 माह बाद भी भवन अधूरा होने से जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं।

घटिया सामग्री व जंग लगे सरिए पर विवाद: नर्सरी प्रबंधन, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जेडी कंस्ट्रक्शन पर कम मानक की गिट्टी, दोयम दर्जे के सरिए और जंग लगे छड़ लगाने के आरोप लगाए। इसे लेकर मौके पर ग्रामीणों व ठेकेदार पक्ष में कहासुनी भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि आपत्ति जताने पर उन्हें धमकी दी गई।

निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी रफ्तार, बदलाव नहीं आरईएस अधिकारियों के निरीक्षण व मूल्यांकन के बावजूद ठेकेदार की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया। भवन न बनने से दोरबा व आसपास के किसानों को प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज जाना पड़ रहा है।

सितंबर की मियाद बीती नोटिस के बाद भी इंतजार आरईएस के पत्र के अनुसार ठेकेदार को 30 सितंबर तक काम पूरा करने के निर्देश मिले थे। कलेक्टर कार्यालय की समीक्षा बैठक में भी धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई गई थी।

See also  बलौदाबाजार में रोजगार मेले का आयोजन, 220 पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *