CG : भाजपा नेता हादसे का शिकार, हालत नाजुक

जशपुर जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें BJP नेता राम नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि राम नारायण यादव बीजेपी के जिला महामंत्री है, जो जिला बीजेपी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ही ये हादसा हुआ और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में प्राथमिकी इलाज के बाद उन्हें अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रामनारायण यादव जिला भाजपा की बैठक में शामिल होने जशपुर जा रहे थे कि रास्ते मे सामने से तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चलाते पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे भाजपा नेता को गम्भीर चोंट आई है और वह घायल हो गए।

See also  CG : बंद कमरे में फंदे पर मिली छात्रा, कन्या आवासीय विद्यालय में मचा हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *