कटनी जिले में सफाईकर्मी महिला के साथ कॉलेज प्रिंसिपल रफूचक्कर

कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक कॉलेज प्रिंसिपल की लव स्टोरी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। मामला ढीमरखेड़ा इलाके का है जहां के सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल कॉलेज में सफाई करने वाली महिला के इश्क में पड़ गए और उसे लेकर फरार हो गए हैं। महिला शादी शुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। अब जब प्रिसिंपल महिला को लेकर फरार हो गए हैं तो महिला के पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

कॉलेज के प्रिंसिपल की Love Story के चर्चे
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य कॉलेज में साफ सफाई करने वाली महिला को भगाकर ले गए हैं। ऐसी शिकायत महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई है और गुहार लगाई है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिलाई जाए। बीवी को ढूंढने की फरियाद लेकर पहुंचे पति ने ये भी बताया है कि उसके तीन बच्चे भी हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल के सफाई करने वाली महिला को लेकर भागने की खबर जब लोगों को लगी तो इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बीवी पर गंदी नजर रखते थे प्रिंसिपल
बीवी को ढूंढने की फरियाद लेकर पहुंचे पति ने बताया कि शुरू से ही प्रिंसिपल की नजर उसकी पत्नी पर बुरी नजर थी। पत्नी कॉलेज में साफ सफाई करने का काम करती थी। जिसे बहला फुसलाकर प्रिंसिपल ने अपने जाल में फंसा लिया और भगा कर ले गया है। महिला के पति ने ढीमरखेड़ा थाने में बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
प्रिंसिपल ने बीते दिनों की थी अनर्गल पोस्ट
बता दें कि जो प्रिंसिपल साहब सफाई करने वाली महिला को लेकर भागे हैं उन्होंने बीते दिनों जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया में शासन प्रशासन के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी भी की थी। इस टिप्पणी से नाराज भाजपा नेताओं की शिकायत पर उन्हें कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल के पद से अलग कर दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

13 minutes ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

18 minutes ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

23 minutes ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

1 hour ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

1 hour ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

2 hours ago