नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए जीएमसी भोपाल में राज्य स्तरीय TOTआयोजित

भोपाल
गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में राज्य स्तरीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (एनएसएसके) के तहत ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिलों के डिलीवरी प्वाइंट्स पर कार्यरत चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों को नवजात शिशु स्थिरीकरण प्रक्रिया में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित स्टेट न्यूबॉर्न एंड पीडियाट्रिक रिसोर्स सेंटर में आयोजित इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 87 शिशु रोग विशेषज्ञों और महिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिशु रोग विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को नवजात शिशु की देखभाल और स्थिरीकरण में कुशल बनाना है। प्रदेश में शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जिलों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर नवजात शिशुओं को त्वरित और समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे प्रदेश में नवजात शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। डॉ. ए.के. रावत, डॉ. पूर्वा गोहिया, डॉ. जया उपाध्याय, डॉ. प्रतिभा बामने और डॉ. क्षिप्रा मण्डराहा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: GMC

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

5 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

5 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

5 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

5 hours ago