कोरबा । जिले में एसईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर सहित 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल के ढेलवाडीह माइंस में पदस्थ ये अधिकारी और कर्मचारी रात के वक्त बोलेरों जीप में पुलिस सायरन लगाकर भारी वाहनों की चेकिंग केे नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने वाले एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की थी। पुलिस की माने तो आरोपी मुकेश केशरवानी अपने सहकर्मी अभिषेक मीणा, विकास मीणा और हर प्रसाद पटेल के साथ मिलकर रात के अंधेरे में भारी वाहन चालको से अवैध तरीके से गाड़ियों की जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे।
इस ग्रुप में एसईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश केशरवानी के साथ ही इंजीनियर और कम्पयूटर आॅपरेटर के पद पर कार्यरत अन्य तीन कर्मी शामिल थे। जबकि दिलीप यादव प्राईवेट वाहन चालक है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद से एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में एसईसीएल प्रबंधन द्वारा भी आरोपी बने एसईसीएल कर्मियों पर एक्शन लिया जा सकता है।
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…