प्रदेश में बारिश जून का कोटा पूरा,छिंदवाड़ा में बिजली गिरने से 3 की मौत

भोपाल

मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक 3 इंच बारिश होना चाहिए और यह कोटा पूरा हो चुका है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार बारिश के इलाके बदले हुए हैं। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग झुलस गए। इंदौर में रात करीब 7 बजे तेज बारिश ।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अगले 4-5 घंटे में बैतूल, बालाघाट, सिवनी व छिंदवाड़ा में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में तेज हवा के साथ बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।

See also  एमपी पर मानसूनी सिस्टम मेहरबान: 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 27 अगस्त तक जारी रहेगा दौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *