देश में अच्छी वर्षा की कामना से महाकाल मंदिर में महारुद्राभिषेक अनुष्ठान

उज्जैन
 महाकाल मंदिर में देश, प्रदेश व नगर में उत्तम वर्षा की कामना से गुरुवार को महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। भगवान महाकाल पर सहस्त्र जलधारा प्रवाहित की गई। 55 पंडितों ने नंदी मंडपम् में बैठकर पर्जन्य मंत्रों का जाप किया। 27 जून तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अनुष्ठान किया जाएगा। पूर्णाहुति पर हवन होगा।

महारुद्र अनुष्ठान के पहले दिन मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीषसिंह ने सपत्निक भगवान महाकाल तथा श्रृंगी ऋषि का पूजन कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। पूजन करने वालों में मंदिर समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राम पुजारी तथा राजेंद्र गुरु भी शामिल थे।

अनुष्ठान के आचार्य पं.घनश्याम शर्मा ने बताया पर्जन्य अनुष्ठान में श्रृंगी ऋषि का विशेष महत्व है। श्रृंगी ऋषि के मस्तक पर जन्म से ही सींग था, जिसके कारण उनका नाम श्रृंगी पड़ा। श्रृंगी ऋषि के आव्हान से इंद्र देव प्रसन्न् होते हैं तथा उत्तम वर्षा करते हैं। इसीलिए श्रृंगी ऋषि की मूर्ति पर भी भगवान महाकाल के साथ सतत जलधारा प्रवाहित कर अभिषेक किया जा रहा है। ब्राह्मण पर्जन्य मंत्रों की संपुटी के साथ पाठ कर रहे हैं।

See also  मध्य प्रदेश के सरकारी खजाने में सेंध, 600 करोड़ की हेराफेरी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *