छत्तीसगढ़

रायपुर : जनदर्शन में CGPSC कैंडिडेट, शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग

सीएम साय ले जनदर्शन कार्यक्रम में CGPSC कैंडिडेट पहुंचे। पीएससी सहित शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सीएम आवास में गुरुवार को सीएम जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें CGPSC कैंडिडेट सीएम विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे। इन युवाओं ने पीएससी सहित शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की। जिस पर सीएम ने उन्हें बताया कि उनकी सरकार ने इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस सहित शासकीय भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का निर्णय लिया था। इसके तहत अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पांच साल की छूट का फायदा मिलेगा।

जनदर्शन में बढ़ाई गई सुविधाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं। मुख्यमंत्री निवास में बिना परेशानी के आसानी से प्रवेश हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी और स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं

जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

23 minutes ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

1 hour ago
PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…

1 hour ago
25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

10 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

11 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

11 hours ago