वन विभाग अब 6592 वनरक्षकों से 165 करोड़ रुपए वसूलेगा

भोपाल

MP में वन विभाग का बड़ा कारनामा: अब 6592 वनरक्षकों से 165 करोड़ रुपए वसूलेगी सरकार, जानें क्या है पूरा मामला भोपाल। मध्य प्रदेश के वन विभाग में बड़ी वेतन गड़बड़ी का खुलासा हुआ है, जिसके चलते सरकार ने 6592 वनरक्षकों से 165 करोड़ रुपए वसूलने का आदेश जारी किया है। वन विभाग ने वन रक्षकों को 5680 मूल वेतन देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था।

वित्त विभाग के परीक्षण में वन रक्षक भर्ती नियम उल्लंघन का खुलासा हुआ है। जहां भर्ती नियम के अंतर्गत 5200 मूल वेतन देने दिया जाना था, वहां 6592 वनरक्षकों को 5680 मूल वेतन दिया गया। दरअसल वन विभाग ने वेतन की गलत गणना की और कोषालय भी उन्हें बढ़ा हुआ वेतन जारी करता रहा। 2006 से काम कर रहे वनरक्षको से पांच लाख रूपए और 2013 से काम कर रहे वनरक्षकों से 1.5 लाख रुपए अब सरकार वसूलेगी।

इसमें 12 प्रतिशत की दर से ब्याज भी वसूला जाएगा। इसके साथ ही वित्त विभाग ने वेतन बैंड में सुधार के लिए भी कहा है।वहीं वन विभाग को जारी इस आदेश से वनरक्षकों में हडकंप मचा हुआ है। उनके समक्ष यह स्थित मूलवेतन (वेतन बैंड) की गलत गणना के चलते बनी है। दरअसल, मध्य प्रदेश में 2006 तक वनरक्षकों का वेतनबैंड 2750 और ग्रेड-पे 1800 पर होता था। प्रमोशन पर उन्हें 3050 वेतन बैंड और 1900 ग्रेड-पे मिलता था। 2006 में 6वां वेतनमान लागू होने के बाद सरकार ने वनरक्षकों का वेतन बैंड 5680 और ग्रेड-पे 1900 कर दिया गया। वित्त विभाग ने पत्र में बताया, वन विभाग ने वेतन की गलत गणना की है और कोषालय अधिकारी भी उन्हें बढ़ा हुआ वेतन जारी करते रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

37 minutes ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

47 minutes ago
धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

1 hour ago
कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

1 hour ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

2 hours ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

2 hours ago