छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : बस्तर कमिश्नर ने किया उचित मूल्य की दुकान, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर, बस्तर संभाग के संभागायुक्त डोमन सिंह ने सिंगारभाट के उचित मूल्य की दुकान, आतुरगांव और कुलगांव के स्कूल, आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को साफ-सफाई बिजली, पानी, पंखा, शौचालयों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
बस्तर कमिश्नर ने आज दोपहर को सिंगारभाट में स्थित उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान की गुणवत्ता, राशन कार्ड, वितरण पंजी तथा रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य की दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री चावल, चना, नमक, शक्कर एवं गुड़ की सही गुणवत्ता पाए जाने की  सराहना करते हुए पीडीएस दुकान में उपलब्ध पंजी का अवलोकन किया। साथ ही दुकान की साफ-सफाई एवं हितग्राहियों की सुविधा के लिए पंखा लगाने तथा स्टॉक सूची बोर्ड पुराने होने पर तत्काल नया बोर्ड लगाने दुकान संचालक तथा विक्रेता को निर्देशित किया। तत्पश्चात कमिश्नर ने आतुरगांव के हाई स्कूल, प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 6वीं के बच्चों से पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन के बारे में पूछे जाने पर सभी बच्चों द्वारा समय पर भोजन मिलने और पढ़ाई के संबंध में जानकारी दी गई। कक्षा शिक्षकों की संख्या और बच्चों की संख्या, उपस्थिति तथा सभी विषयों के शिक्षक के बारे में भी जानकारी लिया। कमिश्नर द्वारा कक्षा 7वीं के बच्चों को कांकेर जिले के समीप से गुजरने वाली नदी के बारे में पूछने पर सभी बच्चों ने एक साथ दूध नदी का नाम बताया। उन्होंने कांकेर जिले के मानचित्र को देख कर आस-पास की नदियों और उनके उद्गम स्थलों की जानकारी लेने के लिए विद्याथियों से कहा। कक्षा 8वीं के विद्यार्थी को प्रतिदिन स्कूल में उपस्थित होकर शिक्षकों द्वारा पढ़ाई जाने वाले विषयों को घर जाकर रिविजन कर समय पर अच्छे से पढ़ाई-लिखाई करने कहा। स्कूल भवन के कक्षों में लाईट और पंखे लगाने तथा खराब स्थिति वाले पंखे और लाईटो को मरम्मत करवाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।  निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका ने बताया कि केन्द्र में बच्चों के लिए रखे हुए पोषण आहार को वन्य प्राणी भालू द्वारा दरवाजा तोड़कर खाद्यान्न सामग्रियों को नष्ट करने की जानकारी देने पर कमिश्नर ने उपस्थित महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कलेक्टर के संज्ञान में खाद्यान्न सामग्रियों को सुरक्षित स्थान पर रखते हुए बच्चों को वितरण करने के कहा।
आंगनबाड़ी केन्द्र कुलगांव का निरीक्षणः-
बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 कुलगांव का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों के लिए वितरण होने वाले ड्रेस के साथ दरी, थाली, प्लेट सही मात्रा में उपलब्ध होने की भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी केन्द्र में बिजली, पानी, पंखा, शौचालय के साथ सम्पूर्ण  व्यवस्था होने पर प्रशंसा व्यक्त किया बच्चों से सहज ढंग से बातचीत की। उन्होंने रसोई कक्ष, खाद्यान्न कक्ष और पुराने भवन का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकता शकुंतला कोरेटी और सहायिका से चर्चा कर उनके वेतन की जानकारी लेने पर सहायिका द्वारा समय पर वेतन मिलने की जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक, अन्य अधिकारी मौजूद थे

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

1 hour ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

1 hour ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

2 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

2 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

2 hours ago