मध्य प्रदेश में बुधनी, विजयपुर और बीना विधानसभा में अब एक साथ उप चुनाव कराने की तैयारी

भोपाल
मध्य प्रदेश में बुधनी, विजयपुर और बीना विधानसभा में अब एक साथ उप चुनाव कराने की तैयारी है। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2923 में जीते दोनों विधायक क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत ने त्यागपत्र दे दिया।शिवराज विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बनकर केंद्रीय मंत्री बन गए जबकि रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे का त्यागपत्र दिया जाना शेष है। जल्द ही वे अपना त्यागपत्र देंगी। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
 
विधानसभा सीट के प्रभारी नियुक्त
बुधनी, विजयपुर विधानसभा के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं बीना में भी तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है।भाजपा विजयपुर और बीना से त्यागपत्र देने वाले विधायकों को ही चुनाव लड़ाएगी। शिवराज सिंह चौहान की सीट बुधनी से प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 सीटें जीती थी। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने विधायक का चुनाव जीतने वाले नेताओं को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया।

भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी भी किए नियुक्त
विधानसभा सभा उपचुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। करण सिंह वर्मा को बुधनी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सह प्रभारी बनाए गए हैं। इसके साथ ही कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को विजयपुर विधानसभा का प्रभारी और पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे को सह प्रभारी बनाया गया है। इन्होंने इन दोनों ही सीटों पर बैठकें कर पार्टी के पक्ष में माहौल को टटोला है तो वहीं प्रत्याशी चयन की कवायद भी शुरू कर दी है। निर्मला सप्रे के त्यागपत्र देने के बाद यहां भी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। बीना में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने भी कार्यक्रम कर बीना को जिला बनाने का भी आश्वासन दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नग्न कर मासूम को लड़कों ने पीटा, सभी गिरफ्तार…

CG : नग्न कर मासूम को लड़कों ने पीटा, सभी गिरफ्तार…

भिलाईनगर । नेवई थाना अंतर्गत कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 वर्ष के बच्चे की बेरहमी…

2 minutes ago
CG : 15 CMO के तबादले, एक कर्मचारी को किया गया सस्पेंड…

CG : 15 CMO के तबादले, एक कर्मचारी को किया गया सस्पेंड…

रायपुर । नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में…

5 minutes ago
CG : इलेक्ट्रिशन की लाश मिली, हत्या की आशंका…

CG : इलेक्ट्रिशन की लाश मिली, हत्या की आशंका…

बिलासपुर। जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए…

14 minutes ago
CG : रेलवे स्टेशन में पकड़ाया जेल से भागा आरोपी…

CG : रेलवे स्टेशन में पकड़ाया जेल से भागा आरोपी…

पेंड्रा. जिला जेल पेंड्रारोड से दुष्कर्म के एक बंदी के फरार होने का मामला सामने…

17 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने जमीन विवाद सुलझाने मांगी रिश्वत, सस्पेंड…

CG : पुलिसकर्मी ने जमीन विवाद सुलझाने मांगी रिश्वत, सस्पेंड…

जांजगीर चांपा । जिले में रूपए की मांग करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर…

21 minutes ago
CG : पति ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

CG : पति ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

बलरामपुर-रामानुजगंज । जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में…

24 minutes ago