व्यापारिक राजधानी इंदौर को एक और फ्लाईओवर की सौगात, मरीमाता चौराहे पर बनेगा, दो साल में पूरा होगा

 इंदौर

इंदौर के पूर्वी क्षेत्र की तुलना मेें पश्चिमी क्षेत्र में ब्रिज, फ्लायअेावर कम है, लेकिन दो साल के भीतर इस इलाके में नए ब्रिज नजर आने लगेंगे। इससे पहले बाणगंगा रेलवे क्रासिंग पर आठ साल पहले ब्रिज बनाया गया था।

नया ब्रिज मरीमाता चौराहा पर बनेगा। इसकी एक भुजा पोलोग्राउंड की तरफ होगी और दूसरी भुजा एयरपोर्ट रोड पर होगी। एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आने के शहर आगमन के समय भी यह ब्रिज उपयोगी साबित होगा। तब चौराहे के नीचे का ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। नगर निगम ने इस ब्रिज के टेंडर भी जारी कर दिए है। 40 करोड़ रुपये से अधिक की राशि इस ब्रिज के निर्माण पर खर्च होगी।

जिस तरफ ब्रिज बन रहा है। उस पर दस साल पहले चौड़ा फीडर मार्ग बना था, इस कारण ब्रिज के लिए कोई निर्माण बाधक नहीं बन रहे है। इस ब्रिज की लंबाई 592 मीटर है। ब्रिज छह लेन बनेगा। बीच के मध्य हिस्से का स्पाॅन चौड़ा होगा। उनकी लंबाई 30 मीटर रहेगी, ताकि नीचे चौराहे पर पिलर ट्रैफिक में बाधक न बने। ब्रिज पर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। ब्रिज के लिए मिट्टी परीक्षण भी हो चुका है। इस ब्रिज के निर्माण की समयसीमा 20 माह तय की गई है। बारिश के बाद ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा।

इंदौर में बन रहे सात नए ब्रिज

इंदौर में दो सालों से सात ब्रिजों का एक साथ निर्माण जारी है। खजराना चौराहे पर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। भंवरकुआ चौराहा, फूठीकोठी, सत्यसांई चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहे के अलावा लवकुश चौराहे पर दो ब्रिज तैयार हो रहे है। मरीमाता चौराहे के अलावा बड़ा गणपति चौराहे पर भी ब्रिज बनाने की योजना हैै। दोनो नए ब्रिज नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: flyover

Recent Posts

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

15 minutes ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

1 hour ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

1 hour ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago