राज्यपाल श्री पटेल ने छिंदी में स्वच्छता साथी “वॉश ऑन व्हील्स सेवा” का किया शुभारंभ

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को छिंदी में स्वच्छता साथी "वॉश ऑन व्हील्स सेवा" का शुभारंभ किया। यह नवाचार न केवल जिले का बल्कि राज्य का पहला ऐसा कार्यक्रम है जो संस्थागत शौचालयों की नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत छिंदी की सरपंच द्वारा छिंद से बने हुये मुकुट को पहनाकर राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत किया गया।  

स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील्स सेवा की विशेषताएं
अधिकांश संस्थागत शौचालयों में अक्सर सफाई का अभाव देखा जाता है जिससे शौचालयों की उपयोगिता और स्थिति प्रभावित होती है। इसी कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने यह अनूठी पहल की है। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के सीईओ श्री अग्रिम कुमार के नेतृत्व में इसे लागू किया गया है।  

सेवा का संचालन
जिले के प्रत्येक 11 जनपद में 3 ग्राम पंचायतो से 1 कलस्टर का गठन किया गया हैं। इन दलों को अत्याधुनिक उपकरण और सुरक्षा किट प्रदान की गई हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक व बैटरी से चलने वाली वॉशिंग मशीनें शामिल हैं।

सफाई प्रक्रिया
यह सेवा स्कूलों, आंगनवाड़ियों, छात्रावासों और सामुदायिक शौचालयों में जाकर शौचालयों की सफाई करेगी।

आर्थिक लाभ
यह योजना स्वच्छता कर्मियों को रोजगार के साथ-साथ करीब 20,000 रुपये की मासिक आमदनी भी प्रदान करेगी। यह पहल जिले में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस विशेष अवसर पर सांसद श्री विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, म.प्र.भारिया विकास प्राधिकरण तामिया के अध्यक्ष  श्री दिनेश कुमार अंगारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सुधीर कृषक और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

See also  चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *