भोपाल
नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों का चयन करने के लिए बुधवार सुबह सात बजे से नगर निगम के 85 वार्ड के 2160 केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह सात बजे से पहले ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय शुरुआती मतदान करने वालों में शामिल रहीं। वह सुबह सबसे पहले अशोका गार्डन क्षेत्र में स्थित दुर्गा धाम मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पुष्पा नगर स्थित मतदान केंद्र में परिजनों संग पहुंचकर मतदान किया। यहां उन्होंने मतदान करने पहुंचे लोगों से बातचीत की और बूथ पर डटे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद वह बाकी केंद्रों पर मतदान की स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर भ्रमण पर निकल गईं।
विभा पटेल ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में डाला वोट
भोपाल में कांग्रेस की ओर से महापौर पद की प्रत्याशी विभा पटेल ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी पहुंचकर किया मतदान। प्रत्याशी विभा पटेल ने भोपाल में जगह जगह ईवीएम बंद होने की शिकायत की और कहा हमने यह बात कलेक्टर तक पहुंचाई है। यह भी कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं को मतदान पर्ची बांटने में अनदेखी हुई है।
गौरतलब है कि शहर में कुल 17 लाख छह हजार 637 मतदाता हैं। इस बार मतदाता को एक पार्षद का और एक महापौर के लिए मतदान करना होगा। तब ही मतदान पूरा माना जाएगा। इससे पहले मंगलवार को मतदान सामग्री लेकर सभी केंद्रोें पर दल पहुंच चुके हैं। बता दें कि महापौर पद के लिए मैदान में आठ महिला प्रत्याशी हैं। वहीं 85 वार्ड में पार्षद पद के लिए 380 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से महापौर पद के लिए भाजपा की तरफ से मालती राय और कांग्रेस की तरफ से विभा पटेल मैदान में हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…