CG : छत्तीसगढ़ में 12 DSP बने ASP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; देखें पूरी लिस्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में 12 DSP बने ASP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; देखें पूरी लिस्ट …

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप सेनानी अथवा समकक्ष रैंक के पदों पर स्थानापन्न नियुक्ति देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 15 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। प्रदेश के पुलिस महकमे में इस आदेश के बाद 12 अधिकारियों को उच्च पद का लाभ मिलेगा। हालांकि, अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

विभागीय समिति की अनुशंसा पर लिया गया फैसला गृह विभाग के आदेश के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर विचार-विमर्श किया गया था। समिति की अनुशंसाओं के आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 एवं 23 तथा अनुसूची-पांच के प्रावधानों के तहत पदोन्नति संबंधी निर्णय लिया है।

See also  राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *