CG : नदी का जलस्तर बढ़ने से महिला और दो ग्रामीण फंसे

जशपुर । जिले में इब नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन दिनों से ग्रामीण टापू में फंसे हुए हैं. प्रशासन अब तक इन ग्रामीणों का रेस्क्यू नहीं कर पाया है. ग्रामीणों की रेस्क्यू करने पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी के तेज बहाव को देखते हुए वापस लौट गई है.

बता दें कि गुरुवार को मवेशी चराने एक महिला समेत तीन ग्रामीण इब नदी के पार गए थे. लगातार बारिश और डैम का पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. इसके चलते तीनों ग्रामीण टापू में फंस गए, जिनकी तीन दिनों बाद भी प्रशासन रेस्क्यू नहीं कर पाया है. यह मामला फरसाबहार क्षेत्र के बाबुसाजबहार गांव का है. बता दें कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से बगीचा से कलिया की ओर जाने वाली मार्ग पर पुलिया बहने से आवाजाही भी ठप हो गई थी. सीएम के निर्देश पर पुलिया की मरम्मत का काम शुरू हो गया है.

See also  15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा धान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *