देवी देवताओ का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नही,काल कोठरी में जाने को तैयार रहे दोषी-ग्रहमंत्री मिश्रा

डबरा
 मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (home minister narottam mishra) ने हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर सख्त चेतावनी दी थी, मगर हाल ही में डाक्यूमेंट्री फिल्म काली का विवादित पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा की मेने पहले ही चेतावनी दी थी कि हिन्दू देवी देवताओ का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा लेकिन काली फ़िल्म के डायरेक्टर ने तो सभी सीमाए लांघ दी शक्ति की देवी माँ काली को फिल्म के पोस्टर में सिगरेट पीते दिखाया जो किसी कीमत पर सहन नही किया जा सकता है। ऐसे लोगो के लिए सही जगह काल कोठरी है। इस अपराध के लिए सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। फ़िल्म को भी प्रदेश में प्रतिबंधित किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म काली का पोस्टर आते ही विवादों में घिरा है, एक ओर लोग सोशल मीडिया पर इसको शेयर कर डायरेक्टर पर निशाना साध रहे हैं, लोगों का कहना है कि ये हिंदुओं की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। साथ ही ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि हमेशा से ही हिन्दू धर्म को ही क्यों टारगेट किया जाता है और देवी देवताओं का भी अपमान किया जाता है, लेकिन अब यह बर्दाश्त नही किया जा सकता है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिन्दू दैवी देवताओ को ही क्यों टारगेट बनाया जाता है दूसरे किसी धर्म पर इस तरह की विवादित फ़िल्म बनाने की हिम्मत क्यों नहीं होती है इन तथाकथित बुद्धिजीवी फिल्मकार की, क्या हिन्दू धर्म ही इनको साफ्ट टारगेट लगता है।

ग्रह मंत्री ने कहा कि इस फ़िल्म की डायरेक्टर लीना सहित जो भी दोषी है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए है। एफआईआर होगी। फ़िल्म प्रदेश में प्रतिबंधित भी की जाएगी।

See also  कांवड़ यात्रा से पहले इंदौर में बड़ा आदेश, 28 अगस्त तक इस रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *