उज्जैन
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा और SI भंवर सिंह निगवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। सड़क पर बैठे अतिक्रमणकारियों को न हटाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। नगरनिगम और स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार पर अचानक एक दीवार ढह गई। जिससे यहां दुकान लगाकर सामान बेचने वाले लोग दीवार के मलबे में दब गए। जैसे ही इन लोगों के दबने की सूचना महाकाल मंदिर प्रशासन को लगी, उन्होंने तुरंत महाकाल थाना पुलिस व मंदिर कर्मचारियों की सहायता से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मलबे में कुल चार लोग दबे थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला, जिसमें महिला और युवक की मौत हो गई थी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर शोक जताया था। सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया था।
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…
राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…