शिवपुरी
 शिवपुरी में एक कलयुगी पिता की क्रूरता की घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। गंभीर हालत में बेटी को ग्वालियर रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया।
 
पत्नी के ससुराल नहीं जाने से था नाराज
जानकारी के अनुसार भटौआ निवासी मनोज जाटव की पत्नी सीता जाटव अपने पति से झगड़े के बाद अपनी पांच साल की बेटी को लेकर अपने मायके बडौदी में रहने चली गई थी। मनोज अपनी पत्नी को लेने अपनी सुसराल पहुंचा था। यहां उसने अपनी पत्नी सीता से अपने घर चलने के लिए कहा। सीता ने साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात से मनोज इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी 5 साल की बेटी नैना पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
शराब के नशे में की वारदात
बताया गया है कि मनोज शराब के नशे में धुत होकर अपनी ससुराल पहुंचा था। यहां उसने पहले झगड़ा किया फिर उसने अपनी ही बेटी पर पेट्रोल डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया।
ग्वालियर में उपतार के दौरान तोड़ दम
नैना को गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। यहां नैना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता पर मामला दर्ज करते हुए उस गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मौत हो जाने पर अब एफआईआर में धाराओं का इजाफा भी किया जाएगा।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *