राज्यपाल पटेल ने मंत्री सखलेचा के निवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा के निवास पहुँचकर उनकी माता जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा की धर्मपत्नी श्रीमती चेतन देवी सखलेचा के निधन पर दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी मौजूद थे।

 

See also  प्रदेश प्रवक्ता बालकिशन विश्वकर्मा ने आम के वृक्ष छतरपुर में लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *