डुमना विमान तल से उड़ानों की संख्या बढ़ने की बजाए हुई कम ,स्पाइस जेट ने दिल्ली और मुंबई की विमान सेवा बंद किया

जबलपुर
डुमना विमान तल से उड़ानों की संख्या बढ़ने की बजाए कम हो रही है। स्पाइस जेट ने दिल्ली और मुंबई की विमान सेवा बंद कर दी है। कंपनी ने एयरपोर्ट से भी अपना सारा कामकाज समेट लिया है। स्पाइस जेट हफ्ते में दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित करता था।

बता दें कि दशहरा और दीवाली पर मुंबई और दिल्ली से बड़ी संख्या पैसेंजर आते हैं लेकिन अब उड़ान बंद होने से उन्हें इंडिगों की विमान सेवा के भरोसे रहना होगा। वर्तमान में जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, बिलासपुर, इंदौर और जगदलपुर के लिए उड़ानें हैं।

वायु सेवा संघर्ष समिति के साथ ही शहरवासी निराश

जबलपुर विमान सेवाओं के मामले में पहले से ही देश के कई शहरों से बहुत अधिक पिछड़ा है. इस मुद्दे को लेकर लोगों ने जबलपुर में वायु सेवा संघर्ष समिति का गठन किया. इस समिति के लोग वायु सेवा के विस्तार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच में स्पाइस जेट ने अचानक अपनी सेवाएं बंद करके जबलपुर के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. वायु सेवा संघर्ष समिति के सदस्य हिमांशु खरे का कहना है "स्पाइस जेट की सेवाएं बंद होने से जबलपुर के यात्रियों को बहुत परेशानी होगी."
जबलपुर से अब केवल 7 शहरों के लिए वायु सेवा

हालांकि स्पाइस जेट की ओर से तो इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि स्पाइस जेट लगातार घाटे में जा रहा था और इसी घाटे की वजह से अपनी कई उड़ाने बंद की हैं. स्पाइस जेट की सेवाएं बंद होने के बाद अब जबलपुर से केवल 7 शहरों के लिए ही सेवाएं मिल रही हैं. जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, जगदलपुर, बिलासपुर, हैदराबाद, इंदौर और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स हैं. जबलपुर में कुछ दिन पहले ही लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से नया टर्मिनल बनाया गया है लेकिन इसके बाद भी लगातार सेवाएं घट रही हैं.
काम न आया वायु सेवा संघर्ष समिति का आंदोलन

गौरतलब है कि जबलपुर में फ्लाइट की सर्विस बढ़ाने के लिए वायु सेवा संघर्ष समिति ने कई बार आंदोलन किए. एक बार नो फ्लाई डे के रूप में प्रदर्शन किया. इसी के साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट भी ये मामला पहुंचा. हाईकोर्ट ने इस मामले में विमानन कंपनियों को नोटिस देकर जवाब मांगा. जबलपुर के लोगों के संघर्ष का नतीजा अब उलटा दिख रहा है. जबलपुर में फ्लाइट सर्विस बढ़ने की जगह घट रही है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: SpiceJet

Recent Posts

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

6 minutes ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

10 minutes ago
CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू…

17 minutes ago
CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल…

25 minutes ago
CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में उस समय सनसनी फैल…

27 minutes ago
CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

रायपुर। देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू…

31 minutes ago