इंदौर : सोशल मीडिया पर नदीम ने विराट बन युवती से की दोस्ती, हिंदू संगठनों ने नदीम को पकड़ा

इंदौर

 हिंदू संगठन के लोगों ने नदीम नामक युवक को पकड़ा। मूलतः तालुका वारामाली वड़गांव निवालकर निवासी नदीम विराट के नाम से रह रहा था। रविवार को वह निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के घर गया व अश्लील हरकत करने लगा।

युवती से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। नदीम उसे हिंदू नाम बताता था। रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े मानसिंह राजावत साथियों के साथ पहुंचे और नदीम को पकड़ लिया। लसूडिया पुलिस ने लड़की की शिकायत पर नदीम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उससे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नदीम इंदौर में ही आकर रहने लगा था। इस दौरान वह युवती के घर पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने और चिल्लाने पर वो वहां से भाग गय था।

व्यवसायी के बेटे का अश्लील वीडियो बनाया

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने दाल मिल व्यवसायी के 15 वर्षीय बेटे का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले तीन दोस्तों पर केस दर्ज किया है। तीनों आरोपित नाबालिग हैं। टीआइ देवेंद्र मरकाम के मुताबिक पीड़ित दसवीं का छात्र है।

छात्र और आरोपित 20 मार्च को टर्फ पर खेल रहे थे। आरोपितों ने छात्र को जबर्दस्ती निर्वस्त्र किया और वीडियो बना लिया। दो दिन पूर्व छात्रों ने मजाक में वीडियो ग्रुप पर डाल दिया।

छात्र के पिता ने पूछा तो पूरा वाकया बताया। शनिवार रात दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। देर रात पुलिस ने तीनों नाबालिगों पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, किशोर न्याय अधिनियम और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: virat

Recent Posts

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

16 seconds ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

3 minutes ago
CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…

7 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

10 minutes ago
छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…

15 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…

19 minutes ago