पति को पेड़ से बांधकर रीवा में पत्नी से गैंगरेप, घूमने गए थे दोनों, मामले को पुलिस ने दबाए रखा

रीवा

 रीवा जिले गुढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटी है। पिकनिक मनाने गए दंपति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ आरोपियों ने रेप किया है। घटना सोमवार की है। पुलिस शिकायत के बाद मामले को दबाए बैठी थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से गैंगरेप किया है। दोनों भैरवनाथ मंदिर के पास घूमने आए गए थे। घटना सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है। कांग्रेस ने संगीन आरोप लगाए हैं।

वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

दरअसल, नवदंपति पिकनिक के उद्देश्य से भैरवनाथ मंदिर गए हुए थे, अचानक वहां पांच की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पति को पेड़ में बांध दिया। इसके बाद पत्नी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही पीड़िता का वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को राउंडअप करके पूछताछ कर रही है। अभी तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी साल हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक कॉलेज में पढ़ने वाले नवदंपति की शादी इसी साल हुई थी। वह पिकनिक करने के उद्देश्य से गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरवनाथ मंदिर गए हुए थे। अचानक पांच की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पहले तो पति के साथ मारपीट की। इसके बाद पेड़ में बांधकर उनके सामने ही सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

बताया जा रहा है कि पुलिस शिकायत मिलने के बाद इस मामले को दबाए बैठी रही है। आरोपियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि रीवा में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव था। सीएम समेत देश के बड़े उद्योगपति वहां पहुंचने वाले थे। इससे प्रदेश की छवि पर असर पड़ता। इसलिए पुलिस ने मामने को सामने नहीं आने दिया।

वहीं, महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडेय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रीवा विंध्य इन्वेस्टर समिट होने के कारण पुलिस ने मामले को दबा कर रखा था। प्रदेश के मुखिया उद्योगपतियों के साथ यहां व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। वहीं, बच्ची न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rape

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

8 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

8 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

8 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

8 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

8 hours ago