पुलिस के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे, दो चेन स्नेचिंग का किया खुलासा

ग्वालियर

क्राइम ब्रांच, झांसी रोड और पड़ाव थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे दो दिन के भीतर शहर में हुई दो चेन स्नेचिंग का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि बीती सोमवार की शाम झांसी रोड थाना इलाके के हरिशंकरपुरम में वहीं रहने वाली वंदना गुप्ता के गले से बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाश उस वक्त डेढ़ तौला वजनी सोने की चेन लूटकर भाग निकले थे, जब वह सावन का सोमवार होने से मंदिर के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रही थीं। महिला की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी, इसी बीच बीती शाम 5.30 बजे के लगभग पड़ाव थाना क्षेत्र में दुर्गापुरी मंदिर के पास से एक्टिवा पर सवार होकर जा रहीं गणपत विहार कॉलोनी निवासी वर्षा अग्रवाल के गले पर अज्ञात बदमाश इसी तरह झपट्टा मारकर उनकी करीब ढाई तौला वजनी सोने की चेन लूटकर रफूचक्कर हो गए। दो दिन के भीतर ताबड़तोड़ ढंग से हुर्इं दो चेन स्नेचिंग की वारदातों को एसएसपी अमित सांघी ने गंभीरता से लेते हुए एएसपी सिटी (साउथ) मृणाखी डेका और क्राइम एएसपी राजेश दण्डोतिया को जल्द से जल्द दोनों मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में उन्होंने क्राइम ब्रांच, झांसी रोड और पड़ाव थानों की संयुक्त टीमों को मामले की पतारसी में लगाया। इसी बीच बीती रात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली, कि उक्त दोनों चेन स्नेचिंग में शामिल बदमाश अपने साथियों के साथ किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में कांती नगर के पास देखा गया है। इस पर पुलिस टीमें बताए गए स्थान पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिन्हें पहले से ही अलर्ट पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर दबोच लिया गय। जिन्होंने पूछताछ में उक्त दोनों चेन स्नेचिंग की वारदातें करना स्वीकार लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1.30 लख रुपए कीमत की दोनों चेनें बरामद कर लिया गया है।

चोरी के प्रकरण में पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैंं
पकड़े गए तीनों लुटेरे पड़ाव थाना क्षेत्र में स्थित गायत्री नगर के रहने वाले हैं। जो बेहद शातिर बदमाश होने के साथ ही आरपीएफ द्वारा पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा उनसे बीते मार्च माह में लक्ष्मीबाई कॉलोनी में हुई लूट सहित अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
बॉक्स

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

47 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…

57 minutes ago
योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

1 hour ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

2 hours ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

2 hours ago