छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा में बच्चों के भविष्य को गढऩे एवं तराशने का शिद्दत से किया जा रहा कार्य

– पीएमश्री योजना के तहत स्कूल का किया गया कायाकल्प
– बच्चों की यह मुस्कान स्कूल के खुशनुमा माहौल को करती है बयां…
– दीवारों में उकेरी गई पेंटिग तथा प्रेरक पंक्तियां बच्चों को पढऩे के लिए करती हैं प्रेरित
– ग्रीन स्कूल, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, म्यूजिक क्लास रूम, मुस्कान पुस्तकालय, मध्यान्ह भोजन की सुविधा उपलब्ध
– फर्श पर सुन्दर टाइल्स तथा दीवारों पर की गई ज्ञानवर्धक खूबसूरत पेटिंग


राजनांदगांव। शिक्षा ही वह बुनियाद है जिस पर देश के नौनिहालों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है। इसके दृष्टिगत बच्चों के समग्र विकास के लिए भारत शासन द्वारा प्रारंभ की गई पीएमश्री योजना राजनांदगांव जिले के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा में फलीभूत हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले में बच्चों के भविष्य को गढऩे एवं तराशने का कार्य शिद्दत से किया जा रहा है। बच्चों की यह मुस्कान, पढ़ाई के प्रति उनकी लगन एवं स्कूल के खुशनुमा माहौल को बयां करती है। सर्वसुविधायुक्त स्कूल की परिकल्पना यहां सार्थक हुई है। यहां न केवल बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है बल्कि बच्चों को पीएमश्री पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। पीएम श्री योजना के तहत लगभग 4 लाख 15 हजार रूपए की राशि से पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा का कायाकल्प किया गया। फर्श पर सुन्दर टाइल्स लगाएं गये है तथा दीवारों पर ज्ञानवर्धक खूबसूरत पेटिंग की गई हैं। फर्नीचर एवं आकर्षक साज-सज्जा एवं प्रेरक माहौल से बच्चों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त माहौल मिल रहा है। स्मार्ट क्लास में पढ़ते हुए बच्चों के बौद्धिक स्तर में वृद्धि हुई है। ग्रीन स्कूल की तर्ज पर स्कूल को विकसित किया गया है और स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण के लिए पौधे रोपित किए गए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 20-8-1024x682.jpeg


पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा में वर्ष 2023 में 82 हजार रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ। यहां बच्चों के लिए संगीत, विभिन्न खेल गतिविधियां तथा व्यक्तित्व विकास हेतु अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए वाटर फिल्टर लगाया गया है। स्कूल के प्रधान पाठक श्री भीखम दास साहू ने बताया कि वर्ष 2023 में शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा को पीएमश्री योजना के लिए चयनित किया गया। इस योजना के तहत केन्द्र शासन एवं राज्य शासन से राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग स्कूल में अच्छी तरह से किया जा रहा है। स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत उनका स्वास्थ्य जांच भी कराया गया है। इस योजना के लिए चयनित होने के बाद स्कूल में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 20-24-1024x682.jpeg


गौरतलब है कि स्कूल में अभी पहली से पांचवीं तक 109 बच्चे अध्ययनरत है। यहां स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, म्यूजिक क्लास रूम, मध्यान्ह भोजन की सुविधा है। इसके साथ ही पीएमश्री मुस्कान पुस्तकालय भी है। यहां दीवारों में उकेरी गई पेंटिग तथा प्रेरक पंक्तियां बच्चों को पढऩे के लिए प्रेरित करती हंै। मिसाईल मैन एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पंक्तियां एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाईब्रेरी के बराबर होता है, जैसी प्रेरणादायक पंक्तियां लिखी हुई है। बच्चों के लिए पर्याप्त खेल सामग्री एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध है। सोमवार से शनिवार तक दोपहर 1 बजे भोजन दिया जाता है। साथ ही बच्चों के लिए खेल सामग्री भी प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 11 पीएमश्री स्कूल हैं। जहां बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति…

3 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…

11 minutes ago
CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…

14 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…

18 minutes ago
CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…

27 minutes ago
CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…

32 minutes ago