कवर्धा। शुक्रवार देर रात करीब 2 से तीन बजे के बीच कवर्धा से जबलपुर नेशनल हाईवे सड़क पर एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सरसों का तेल भरा हुआ था। ट्रक के चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोराताल से सिंघनपुरी के बीच हुई है।
हाईवे सड़क पर ट्रक में आग लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस बीच रायपुर से कवर्धा होते हुए जबलपुर जाने वाली यात्री बस भी जाम में फंस गए। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे कवर्धा -जबलपुर नेशनल हाईवे जाम रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत बाद आग पर काबू पाया है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है। वहीं, आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…
धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…
राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…