रायसेन जिले में अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक SI की मौत हो गई

रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई। अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक एसआई की मौत हो गई। वह बरेली में पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाकर आगे बढ़े ही थे कि बाइक के साथ जमीन पर गिर पड़े, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।  

जानकारी के अनुसार, हैरान कर देने वाला वीडियो बरेली के एक पेट्रोल पंप का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। वह पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे, लेकिन वह 50 कदम की दूरी भी वह तय नहीं कर पाए और मौत उनके पास पहुंच गई। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर बाइक से जा रहे हैं और तभी वह कुछ असहज महसूस करते हैं और बाइक रोकते हैं, अगले कुछ सेकेंड में वह बाइक के साथ जमीन पर गिर जाते हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत एसआई सुभाष सिंह को पास के अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

1 महीने बाद था रिटायरमेंट
बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह की मौत से हर कोई हैरान है। पता चला है कि एक महीने बाद सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस रहने वाले थे, 28 साल पहले जिला रायसेन में उनकी पुलिस में नौकरी लगी थी। नौकरी का अधिकतर कार्यकाल रायसेन में ही गुजरा है। इतने लंबे समय से रायसेन में रहने के कारण उन्होंने नगर के किनगी रोड पर अपना खुद का घर भी बना लिया था। महज एक महीने बाद दिसंबर में सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। जानकारी के अनुसार, मौत से आधा घंटा पहले सुभाष थाने में मौजूद थे और वहां पर हंसी-मजाक में बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बीपी की समस्या थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 24 जून की ग्राम सभा लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को देगी नई उड़ान …

CG : 24 जून की ग्राम सभा लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को देगी नई उड़ान …

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा महत्वपूर्ण…

1 minute ago
CG : सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन का आधार …

CG : सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन का आधार …

अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़…

5 minutes ago
CG : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए सरगुजा जिले से नोडल अधिकारी नियुक्त …

CG : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए सरगुजा जिले से नोडल अधिकारी नियुक्त …

अम्बिकापुर । संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 22 से 26 जून 2026…

9 minutes ago
CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

23 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

25 minutes ago
CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…

27 minutes ago