राजनांदगांव। शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना अंतर्गत 91 तीर्थ यात्रियों एवं उनके साथ 2 अनुरंक्षक (एस्कार्ट) सहित कुल 93 यात्रियों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से रवाना किया गया। तीर्थ यात्रियों को आईआरटीसी द्वारा काशी विश्वनाथ एवं आयोध्या दर्शन कराकर 22 नवम्बर 2024 को वापस लाया जाएगा। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए जनपद पंचायत डोंगरगांव के सचिव ग्राम पंचायत पदुमतरा ऑकर निर्मलकर तथा सचिव ग्राम पंचायत आरी चमन साहू को अनुरंक्षक सहायक के रूप में भेजा गया है। तीर्थयात्रियों को जिला पंचायत कार्यालय से बस द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग तक पहुंचाया गया। रेल्वे स्टेशन दुर्ग से विशेष अतिथि के सहयोग से रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) स्पेशल ट्रेन से आईआरटीसी द्वारा दर्शन कराया जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीके कौशिक, उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर, पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक जनपद पंचायत राजनांदगांव हेमचंद देशलहरे, सहायक ग्रेड-3 सुनील कुमार चुरेन्द्र, सहायक ग्रेड-3 एमेश्वरी धु्रव की उपस्थिति थे।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…