CG : कलेक्टर द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की गई समीक्षा

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

वास्तिविक किसान न हो परेशान, अच्छी औसत किस्म का धान खरीदने एवं कोचियों व्यापारियों पर नजर रखने के दिये निर्देश
कोण्डागांव, शासन के निर्देशानुसार 14 नवम्बर 2024 से जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा धान उपार्जन कार्य में संलग्न सभी विभाग खाद्य, सहकारिता, जिला सहकारी बैंक, विपणन एवं नागरिक आपूर्ति निगम की समीक्षा बैठक में जिले के पंजीकृत कृषकों से शासन के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से औसत अच्छी किस्म के धान लेने व किसानों को उपार्जन केन्द्र में टोकन प्राप्त करने से उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय तक हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया, जिससे किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। शासन के निर्देशानुसार नये पुराने बारदाने में 50ः50 के अनुपात में खरीदने, बारदानों में अनिवार्य रूप से उपार्जन केन्द्रों का मार्का लगाने और खरीदे गये धान की स्टेकिंग निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप किये जाने कहा गया। साथ ही कोचियों व्यापारियों पर नजर रखने एवं अवैध धान विक्रय के लिए लाए जाने पर एसडीएम, तहसीलदार एवं खाद्य विभाग को सूचना देने एवं नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष 55, 298 किसानों के द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है, जिसमें गतवर्ष की तुलना में 3266 नवीन कृषकों के द्वारा पंजीयन कराया गया है। कुल पंजीकृत कृषकों के कुल धान का रकबा 76383.67 हे. है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *