जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान लगभग 60 क्विंटल पुराने धान जप्त
धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश
महासमुन्द, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला अंतर्गत 182 धान उपार्जन केन्द्रों में से 176 खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ हो चुका है।जिसके पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्र स्तर पर तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा नोडल अधिकारियों द्वारा उन्हें आबंटित धान उपार्जन केन्द्रो की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। बुधवार को कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा धान खरीदी केन्द्र सांकरा, गढ़फुलझर, सागरपाली एवं जंगलबेड़ा एवं सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्र हेतु स्थापित अंतर्राज्यीय जांच चौकी बंजारी नाका, सिरपुर नाका एवं राजाडीह नाका तथा सरायपाली संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे। बंजारी नाका में मंडी कर्मचारी पंकज पटेल अनुपस्थित पाये गये, जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सरायपाली को जांच चौकी में ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिये गये है। कलेक्टर लंगेह द्वारा जांच चौकी पर वाहनों के आवागमन की गंभीरता से जांच करने एवं पंजी संधारण करने के निर्देश दिये गये है। जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में उपार्जन केंद्र में 150 बोरे लगभग 60 क्विंटल पुराने धान गिरधारी लाल ग्राम राजाडीह के द्वारा उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे कृषि उपज मंडी सरायपाली द्वारा जप्त किया गया है। धान खरीदी केंद्र में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश उपायुक्त सहकारी संस्थाएँ महासमुंद को दिये गये है।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…