छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान लगभग 60 क्विंटल पुराने धान जप्त

धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश

महासमुन्द, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला अंतर्गत 182 धान उपार्जन केन्द्रों में से 176 खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ हो चुका है।जिसके पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्र स्तर पर तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा नोडल अधिकारियों द्वारा उन्हें आबंटित धान उपार्जन केन्द्रो की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। बुधवार को  कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा धान खरीदी केन्द्र सांकरा, गढ़फुलझर, सागरपाली एवं जंगलबेड़ा एवं सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्र हेतु स्थापित अंतर्राज्यीय जांच चौकी बंजारी नाका, सिरपुर नाका एवं राजाडीह नाका तथा सरायपाली संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे। बंजारी नाका में मंडी कर्मचारी पंकज पटेल अनुपस्थित पाये गये, जिसके संबंध में कलेक्टर  द्वारा तहसीलदार सरायपाली को जांच चौकी में ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिये गये है। कलेक्टर लंगेह द्वारा जांच चौकी पर वाहनों के आवागमन की गंभीरता से जांच करने एवं पंजी संधारण करने के निर्देश दिये गये है। जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में उपार्जन केंद्र में 150 बोरे लगभग 60 क्विंटल पुराने धान गिरधारी लाल ग्राम राजाडीह के द्वारा उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे कृषि उपज मंडी सरायपाली द्वारा जप्त किया गया है। धान खरीदी केंद्र में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश उपायुक्त सहकारी संस्थाएँ महासमुंद को दिये गये है।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

15 minutes ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

24 minutes ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

1 hour ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

2 hours ago