संदिग्ध परिस्थितियों में बाहर से आयी युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती

भिंड
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में लगभग 22 साल की एक युवती को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की कथित तौर पर दिल्ली की रहने वाली है और विक्षिप्त बताई जा रही है। एक युवक उसे अपने साथ लेकर आया था। विवाद होने पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो वह डिडी गांव के एक स्थान पर छोड़कर भाग गया।
सूत्रों ने कहा कि काशीपुरा गांव निवासी युवक के दिल्ली से एक विक्षिप्त युवती को अपने साथ लेकर आने की सूचना मिली थी। दोनों बस से भिंड पहुंचे। युवक बस से उतरकर लड़की को गांव ले जाने लगा, तो उसने जाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा। डिडी गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों को रोकने की कोशिश की। आखिरकार युवक उसे डिडी गांव के मंदिर पर छोड़कर चला गया। रात्रि में लड़की मंदिर परिसर में रुकी रही। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे कल भिंड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भिंड देहात थाना पुलिस ने आज यहां बताया युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराके उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। युवक की पहचान और उसे खोजने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जो लड़की को कथित तौर पर दिल्ली से लेकर आया था।

 

See also  MP Weather: जुलाई का बारिश कोटा पूरा, फिर भी 13% कम बरसा पानी; अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *