बड़वानी में ससुराल जानें को लेकर विवाद के चलते युवक ने पत्नी और बच्चों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों बेटों की मौत

बड़वानी
जिले के वरला थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी व दोनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने पर दोनों बच्चों की मौत हो गई वहीं पत्नी घायल हो गई। उसे घायल अवस्था में महाराष्ट्र के धूलिया जिले के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपित ने खुद को भी दरांती मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके आ गई थी महिला
सेंधवा एसडीओपी कमल सिंह चौहान एवं वरला थाना प्रभारी सौरभ बाथम के अनुसार ग्राम पंचायत देवली के वन ग्राम चिचआमली में घटना हुई। पारिवारिक विवाद के चलते महिला, दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई थी।भूरिपड़ावा महाराष्ट्र निवासी आरोपित संजय अपनी पत्नी भारती को ले जाने के लिए यहां ससुराल में आया था।

ससुराल जानें को लेकर विवाद
यहां से ससुराल जाने की बात पर पारिवारिक विवाद हुआ और गुस्से में संजय ने अपनी पत्नी भारती और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से गंभीर चोट आने पर पांच वर्षीय डेविड एवं तीन वर्षीय डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। भारती को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद धूलिया रेफर कर दिया है।

खुद को भी किया घायल
आरोपित ने खुद को भी दरांती मार ली, जिससे वह भी गंभीर रुप से घायल है। पुलिस व स्वजनों द्वारा आरोपित काे भी महाराष्ट्र के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त हो गया। बच्चों के शवों को वरला में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। वहीं गांव में एफएसएल की टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

बालोद। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी…

13 minutes ago
619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

जगदलपुर. बस्तर में सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव बाहुड़ा गोंचा शुक्रवार…

14 minutes ago
CG : बंदरों ने दर्जनभर लोगों पर किया हमला, दहशत का माहौल …

CG : बंदरों ने दर्जनभर लोगों पर किया हमला, दहशत का माहौल …

कवर्धा। शहर में लंगूरों का बढ़ता आतंक अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर…

16 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में 16 यात्री घायल, नेशनल हाईवे में बस-ट्रक की हुई भिड़ंत …

CG : बलौदाबाजार में 16 यात्री घायल, नेशनल हाईवे में बस-ट्रक की हुई भिड़ंत …

बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी के पास देर रात नेशनल…

22 minutes ago
CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

सरगुजा। सरगुजा से हत्या का मामला सामने आया है. टिहरी इलाके में 15 साल के…

25 minutes ago
​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा’ योजना का लाभ-

​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा’ योजना का लाभ-

​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री…

33 minutes ago