छत्तीसगढ़

CG : बलौदाबाजार में 16 यात्री घायल, नेशनल हाईवे में बस-ट्रक की हुई भिड़ंत …

बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी के पास देर रात नेशनल हाईवे-130B पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बलौदा बाजार आ रही एक यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलौदा बाजार पुलिस, डायल-112 और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार महिला, बच्चे और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 16 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा एक बार फिर रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग की बदहाल यातायात व्यवस्था और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को उजागर करता है। रायपुर से सारंगढ़ तक यह मार्ग भारी वाहनों, यात्री बसों और निजी वाहनों के कारण अत्यधिक व्यस्त रहता है। वर्तमान में सड़क इतनी संकरी हो गई है कि आमने-सामने से दो बड़े वाहन निकलने के दौरान ओवरटेक करना बेहद जोखिमभरा साबित होता है।

kgnews

Recent Posts

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने…

23 minutes ago
CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

बिलासपुर. सकरी क्षेत्र के विंध्यासर में स्थित घोंघा नदी के एनीकट में डूबने से एक…

31 minutes ago
CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार…

36 minutes ago
बिलासपुर में मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर में मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर. बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल…

42 minutes ago
CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

बालोद। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी…

51 minutes ago
619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

जगदलपुर. बस्तर में सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव बाहुड़ा गोंचा शुक्रवार…

52 minutes ago