धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अभी वे 20 फीसदी हैं तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50 पर्सेंट हो गए तो बेटियों को उठा ले जाएंगे

छतरपुर

मध्य प्रदेश में इन दिनों 'हिंदू एकता यात्रा' पर निकले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना को लेकर मुसलमानों पर विवादित बयान दिया है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि अभी वे 20 फीसदी हैं तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50 पर्सेंट हो गए तो बेटियों को उठा ले जाएंगे। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की।

यात्रा के दौरान   बाबा बागेश्वर से जब संभल की घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अभी तो हमारी एकता पर फोकस है। यदि तो हम हिंदुओं को बताना चाहते हैं कि 20 पर्सेंट में वो पत्थरबाजी कर रहे हैं 50 हो जाएंगे तो तुम्हारे घरों की बेटियों को उठा ले जाएंगे।' उन्होंने कहा कि संभल के उपद्रवियों को जेलर के हाथ सौंपने की आवश्यकता है। बाबा ने यह भी कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदू हैं, एक करोड़ को सड़क पर आना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में वे घरों में कब्जा कर लेंगे।

जाति का भेदभाव मिटाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा के दौरान सोमवार को उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनाना चाहते तो तो जात-पात से ऊपर उठ जाओ। बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त भी उनकी यात्रा में शामिल हुए। बाबा बागेश्वर की यह यात्रा 29 नवंबर को पूरी होगी। छतरपुर के अपने आश्रम से वह ओरछा के राम राजा दरबार तक यह यात्रा निकाल रहे हैं। बागेश्वर बाबा की यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है।

क्या हुआ संभल में?

एक स्थानीय अदालत के आदेश पर पिछले मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। रविवार को दोबारा टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंची तो हिंसा भड़क उठी। पत्थराव और गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग जख्मी हो गए। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद पूर्व में हरिहर मंदिर था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…

11 minutes ago
राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव , जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रति बुधवार को समस्त आयुष्मान आरोग्य…

12 minutes ago
CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

दुर्ग. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा…

15 minutes ago
CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

15 minutes ago
CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर…

19 minutes ago
राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव , निगम अनुपम नगर कमला कालेज के पास इंटर कनेक्शन कार्य करेगा। इस कारण…

20 minutes ago