राजनांदगांव : बिजली लाइन से टकराई ट्रॉली, पैरा जलकर खाक, नुकसान

खैरागढ़ खेत से धान की मिंजाई के बाद बचे धान के पैरे को घर ला रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में बिजली लाइन में टकराने से आग लग गई। घटना शहर के पिपरिया वार्ड की है जहाँ किसान परमानंद साहू अपने खेत में धान की कटाई मिंजाई के बाद बचे पैरावट को ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस घर ला रहा था। इसी दौरान वहाँ गली में काफी नीचे से गई बिजली लाइन के तार से पैरावट टकरा गई। टकराव से निकली चिंगारी से ट्रॉली के पैरावट में आग पकड़ ली । जिससे मौके पर ही पैरा जलने लगा। किसान साहू ने बताया कि ट्रैक्टर दूसरे की है। आग लगने के बाद आनन-फानन में ट्रैक्टर की ट्रॉली को अलग किया । इस दौरान नगरपालिका को फायर ब्रिगेड के लिए सूचना भी दी गई लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुँच पाई। ग्रामीणों ने बताया कि पिपरिया के उक्त सउ़क पर बिजली लाइन की ऊंचाई काफी कम होने के कारण कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। जन समस्या निवारण शिविर के दौरान वार्डवासियों ने भी बिजली लाइन जरूरत से ज्यादा नीचे होने के कारण हो रहे हादसों और खतरों को लेकर इसकी ऊंचाई बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था । लेकिन कार्यवाही अब तक नही हो पाई। ट्रॉली मे रखे पैरावट के जलने से किसान को दो हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।

See also  CG : पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली राहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *