राजनांदगांव : शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय द्वारा किया गया परिक्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रो से आये हुए उत्साही बच्चों ने खेलों में किया अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजनांदगांव : शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा दिनांक 28 नवम्बर 2024 को डॉ सुमन सिंह बघेल प्राचार्य के मार्गदर्शन में राजनांदगांव परिक्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि सिन्हा अध्यक्ष जन भागीदारी समिति रहे अध्यक्षता डॉक्टर सुमन सिंह बघेल प्राचार्य ,विशेष अतिथि के रूप में नमिताभ जैन पूर्व पार्षद ,आलोक बिंदल ,विजय राय पार्षद, तरुण साहू रहे प्राचार्य महोदय ने सभी सहभागियों को बधाई दी एवं खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया एवं कहा की खेल में एक स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ दिमाग रूप में बहुत अच्छी तरह से वक्त किया जा सकता है खेल मे दौड़ भाग आदि सम्मिलित होते हैं जो हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए रवि सिन्हा ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करें खेल में हार जीत होते रहता है हारने वाले निराश ना होवे अच्छी मेहनत कर अगली बार सफलता प्राप्त करें खेल हमारे अंदर के आज्ञाकारिता अनुशासन धैर्य ईमानदारी और टीम भावना के गुण को बढ़ावा देता है एक टीम के कप्तान को सभी खिलाड़ियों के विशेषताओं को समझना चाहिए और खेल को जिम्मेदारी से खेलना चाहिए वही टीम के सदस्यों को अपने साथी की मदद करने एवं तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए प्रत्येक खिलाड़ी को यह पता होता है कि उसे सदैव खुद से पहले टीम के भले के हित के बारे में सोचना है उन्हें आत्म त्याग अनुशासन और सहयोग के गुण के साथ दूसरे के सामने खुद को प्रस्तुत करना होता है इस तरह हर खिलाड़ी के अंदर समूह के प्रति मित्रता की भावना उत्पन्न होती है

See also  राजनांदगांव : बीईओ कार्यालय परिसर में मां के नाम 50 पौधे रोपे…
This image has an empty alt attribute; its file name is Screenshot_20241129_195545_WhatsApp-1024x461.jpg

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार जिले राजनांदगांव कबीरधाम खैरागढ़ मानपुर मोहला चौकी के 22 महाविद्यालय के 250 छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने वासुदेव गीत व राउत नाचा नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसे सभी का मन मोह लिया विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की भागीदारी रही 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 15 00 मीटर 5000 मीटर 10000 मीटर लंबी कूद ऊँची कूद गोला फेक भाला फेक चक्र फेक शामिल किए गए पारस मारडे कवर्धा पुरुष वर्ग में 100 एवं 200 मीटर दौड़ जीतकर सबसे तेज धाविका का खिताब जीता महिला वर्ग में निशा अँबागढ चौकी ने सबसे तेज धाविका का खिताब जीता राजनांदगांव परिक्षेत्र की विजिट टीम 2 दिसंबर 2024 को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉक्टर नंदेश्वर अनीता पोशार्य पीके हरवाले चौधरी विभिन्न महाविद्यालय से पधारे टीम मैनेजर और टीम के कोच व आयोजन महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग कर नहीं रहा परेश वर्मा कीड़ा अधिकारी के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया डॉक्टर सुमन सिंह बघेल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य 30 नवंबर को सेवानिवृत होने पर उपस्थित खेल अधिकारियों व खिलाड़ियों ने आत्मीय विदाई दी उद्घाटन सत्र में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए अतिथि व खिलाड़ी भी राउत नाचा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से भाव विभोर होकर आनंद के साथ थिरकने लगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *