CG : सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों हेतु 05 एवं 11 दिसम्बर को आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अम्बिकापुर, उपसंचालक, रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक जिला मुख्यालय रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित किया गया है जिसमें सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों के लिए 05 दिसम्बर 2024 एवं 11 दिसम्बर 2024 को उपस्थित होने हेतु तिथि निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के आवास एवं ठहरने की व्यवस्था रैन बसेरा केवड़ाबाड़ी, बस स्टैण्ड नया मंगल भवन केवड़ाबाड़ी में किया गया है जिसके प्रभारी धर्मेन्द्र पाण्डेय एवं सहायक प्रभारी रोशन यादव हैं। उन्होंने जिले के ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किये हैं को सूचित करते हुए कहा है कि वे शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु उक्त दिनांक को निर्धारित समय एवं तिथि पर जिला मुख्यालय रायगढ़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उक्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

See also  CG : मंदिर हसौद में अवैध चखना सेंटरों की होड़, खुले में शराब पी रहे शराबी लोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *